Doordrishti News Logo

आठ महिने से फरार डोडा पोस्त सप्लायर गिरफ्तार

ग्रामीण क्षेत्रों में करता था मादक पदार्थ की सप्लाई

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। आठ महिने से फरार डोडा पोस्त सप्लायर गिरफ्तार। जिले की ओसियां पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में एक फरार आरोपी सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल नेटवर्क के जरिए मादक पदार्थ की सप्लाई किया करता था। फिलहाल पुलिस उससे मादक पदार्थ तस्करी के संबंध में पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें – ट्रासंफर वाले पुलिस कर्मियों को स्वागत समारोह से दूर रहने की हिदायत

ओसियां पुलिस ने बताया कि खेतासर के पास एक व्यक्ति के घर से अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। इसको लेकर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी ताल वाली ढाणियां खेतासर निवासी बिड़दा राम पुत्र नारायण राम प्रजापत निवासी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने डोडा पोस्त राजूराम बिश्नोई से खरीदा था। इस पर टीम ने राजूराम की तलाश में अलग-अलग जगह पर दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हो गया था। अब पुलिस ने मामले में डाबड़ी निवासी राजूराम पुत्र जाला राम को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब आठ महीने से फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी अलग-अलग जगहों पर फरारी काट रहा था।

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026