Doordrishti News Logo

सर्किट हाउस में दीया कुमारी ने अधिकारियों से की विकास पर विस्तृत चर्चा

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी शनिवार को जोधपुर की एक दिवसीय यात्रा

जोधपुर,सर्किट हाउस में दीया कुमारी ने अधिकारियों से की विकास पर विस्तृत चर्चा। राज्य की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी शनिवार को जोधपुर की एक दिवसीय यात्रा पर रही। दीया कुमारी के आगमन पर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जोधपुर आगमन पर जोधपुर वासियों ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उद्योग एवं वाणिज्य,युवा मामले एवं खेल,कौशल,नियोजन,उद्यमिता एवं नीति निर्धारण विभाग के राज्य मंत्री केके विश्नोई, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी,देवेंद्र सालेचा,महेंद्र सिंह राठौड़, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल,पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ.अमृता दुहन सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – जोधपुर रेल मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से की शहर के विकास कार्यों पर चर्चा
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जोधपुर सर्किट हाउस में सार्वजनिक निर्माण विभाग,जोधपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम आदि के अधिकारियों से शहर के विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान नगरीय विकास से संबंधित प्रोजैक्ट्स एवं विकास कार्यों की जानकारी लेकर उन्होंने संबंधितों को दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान संसदीय कार्य,विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, सूर सागर विधायक देवेंद्र जोशी,महेंद्र सिंह राठौड़,देवेंद्र सालेचा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026