वक्फ सुधार अधिनियम अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

  • अवैध कब्जों पर रोक लगेगी और वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग संभव हो पाएगा-प्रदेश संयोजक कैलाश चौधरी
  • घर घर जाकर बिल की खुबिया गिनाएं-संभाग संयोजक बिहारीलाल
  • विपक्षी दलों ने वोट बैंक की राजनीति कर मुसलमानों को गुमराह करने का काम किया-जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल

जोधपुर(डीडीन्यूज),वक्फ सुधार अधिनियम अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न।अल्प संख्यकों के कमजोर और पिछड़े वर्गों को शोषण से मुक्त कराने की दिशा के राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा संसद में ऐतिहासिक वक्फ सुधार अधिनियम बिल पास किया गया है।

इसे भी पढ़ें – कई विपक्षी नेताओं के वक्फ संपत्तियों पर कब्जे-चौधरी

अल्पसंख्यक समुदाय में इस अधिनियम की सकारात्मक व्याख्या और भ्रांतियों को दूर करने के लिए केन्द्र व प्रदेश नेतृत्व द्वारा वक्फ सुधार अधिनियम अभियान प्रारम्भ किया गया है। केन्द्र व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जोधपुर शहर जिला द्वारा शास्त्री सर्कल स्थित स्टील भवन में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल के नेतृत्व में कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रदेश संयोजक व पूर्व सांसद कैलाश चौधरी ने वक्फ संशोधित बिल की बारिकियों के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारत के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीब का है। इस वाक्य को जेहन में रखकर यह कानून लाया गया है। आजतक के संसदीय इतिहास में सबसे लम्बी बहस हुई है। जेपीसी की कमेटी सभी राज्यों से राय ली,पक्ष-विक्ष के सभी सांसदों को शामिल किया गया। नये-नये भू-माफिया पैदा होने लग गये,तथाकथित भू-माफियाओं के नाम और आंकड़े तक बताये गये।

उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में,मोहल्ले,गली,नुक्कड़ पर जाकर सबूत सहित लोगों को बताएं कि यह संशोधित अधिनियम गरीब मुसलमान को हक दिलाने वाला कानून है। पूर्व में भी विपक्ष ने सीएए,तीन तलाक अन्य कानूनों पर लोगों को बरगलाया। आने वाले समय में इन जमीनों को भू-माफियाओं से छीन कर पूर्ण रूप से गरीब मुसलमान के उत्थान के काम लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड अब तक भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका था लेकिन अब केंद्र सरकार की दूरदर्शिता के चलते यह संशोधन बिल लाया गया है,जिससे अवैध कब्जों पर रोक लगेगी और वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग संभव हो पाएगा।

संभाग संयोजक बिहारीलाल ने ‘वक्फ सुधार अधिनियम अभियान’ अभियान के बारे में कहा कि जिला स्तरीय कार्यशाला के पश्चात् मण्डल स्तर पर भी ऐसी ही कार्यशाला होगी और पार्टी का कार्यकर्ता घर-घर जाकर बिल की खुबियां बताने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज वक्फ (संशोधन) अधिनियम के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान-वक्फ सुधार जनजागरण अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत भाजपा नेता और कार्यकर्ता मुस्लिम समुदायों के बीच जाएंगे और उन्हें संशोधित अधिनियम के बारे में जागरूक करेंगे।

पालीवाल ने विपक्षी दलों पर वोट बैंक की राजनीति के तहत संशोधित कानून के प्रावधानों पर मुसलमानों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार वक्फ की संपत्तियों के पारदर्शी और कुशल प्रबंधन के साथ कल्याणकारी कार्यक्रम चलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। संचालन जिला महामंत्री मनीष पुरोहित ने किया एवं धन्यवाद घनश्याम वैष्णव ने दिया।

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस कार्यशाला में प्रदेश संयोजक व पूर्व सांसद कैलाश चौधरी, संभाग संयोजक बिहारीलाल विश्नोई, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्रीशशिप्रकाश प्रजापत,पूर्व प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा इन्द्रा राजपुरोहित,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष पठान खान मेहर,कार्यक्रम के जिला संयोजक मनीष पुरोहित,घनश्याम वैष्णव,अब्दुल नईम सिलावट,जिला सह-संयोजक महेश व्यास मंच पर मौजूद थे।

अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष पठान खान मेहर युसुफ चौधरी, पूनमचंद कर्नावट,आमीन कारवा, हुसैन खान छीपा,शमा,अब्दुल नईम, आलम,आसिफ,तौफिन,सलमान खान,मेहरूनिशा,आमीन मंजुर अली शोकत पठान ने खुलकर बिल का समर्थन किया। बैठक में मण्डल अध्यक्ष,कार्यक्रम के संयोजक, सह-संयोजक उपस्थित थे।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026