जल संरक्षण के संबंध में जिला स्तरीय बैठक आयोजित

  • 5 से 20 जून तक वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत होंगे व्यापक कार्यक्रम
  • गंगा दशमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस से होगी अभियान की शुरुआत

जोधपुर(डीडीन्यूज),जल संरक्षण के संबंध में जिला स्तरीय बैठक आयोजित। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को डीओआईटी के वीसी कक्ष में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया और आगामी 5 जून से 20 जून तक प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आगामी मानसून में वर्षा जल के अधिकतम संग्रहण एवं जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के लिए 5 से 20 जून तक ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’। (पखवाड़ा)चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य जल संरक्षण को एक जन आंदोलन के रूप में विकसित करना है। यह अभियान 5 जून को गंगा दशमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरंभ होगा।

गांव और शहरों में होंगे विशेष आयोजन
गंगा दशमी के दिन प्रत्येक ग्राम एवं शहरी क्षेत्र में स्थित जल स्रोतों, नदियों,धाराओं और तालाबों पर पूजन,जल कलश यात्रा,स्वच्छता अभियान,जन जागरूकता रैली और अन्य सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह सभी कार्यक्रम जिला प्रशासन के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की सहभागिता से संपन्न होंगे।

जिला स्तरीय कार्यक्रम अमृत सरोवर,बनाड़,मंडोर में,प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव होंगे मुख्य अतिथि
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम अमृत सरोवर,बनाड़,मण्डोर में आयोजित किया जाएगा,जिसमें प्रभारी मंत्री तथा प्रभारी सचिव मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

समर कैंप में झलका बच्चों का उत्साह

विशेष तिथियों पर होगी थीम आधारित गतिविधियाँ
6 जून को निर्जला एकादशी के अवसर पर ‘तालाब-पीपल-बड़ पूजन कार्यक्रम’ का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त,अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा निर्मित एवं प्रस्तावित जल संरक्षण संरचनाओं का लोकार्पण और नई संरचनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा।

तालाबों और जल स्रोतों की सफाई
अभियान के तहत नदियों,तालाबों, जल धाराओं और पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई की जाएगी। स्वच्छता,पूजन,रैलियों व श्रमदान के माध्यम से समाज को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा,जिससे आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रमों का समन्वित क्रियान्वयन सुनिश्चित करें
जिला कलक्टर अग्रवाल ने बताया कि ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के अंतर्गत प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा अंतिम रूप ले चुकी है एवं आयोजन स्थलों का चिन्हांकन भी कर लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गतिविधियों का क्रियान्वयन समयबद्धता एवं प्रभावी समन्वय के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में स्वयंसेवी संस्थाओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर अभियान को जन सहयोग से सशक्त बनाया जाए।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.धीरज कुमार सिंह,नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण के आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी,उप वन संरक्षक मोहित गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर कल लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026