Doordrishti News Logo

जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर, बाढ़ नियंत्रण कक्ष 15 जून से 24 घंटे संचालित

जोधपुर, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव ने आदेश जारी कर जिला स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर, बाढ़ नियंत्रण कक्ष को तुरंत प्रभाव से सक्रिय कर दिया है। आगामी 15 जून से 30 सितंबर तक यह बाढ़ नियत्रंण कक्ष कलक्टर परिसर में नागरिक सुरक्षा कार्यालय में 24 घंटे संचालित रहेगा। इस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0291-2650 349, 350 एवं 0291-2556883 तथा 1077 टोल फ्री नम्बर होंगे।

आदेश के अंतर्गत बाढ़ नियंत्रण कक्ष, इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर में नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक रामदीनाराम जाट को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है जिनके मोबाईल नम्बर 9314739574 हैं तथा नागरिक सुरक्षा अग्निशमन सेवा के एलएफएम नरपतलाल प्रजापत सहायक प्रभारी अधिकारी होंगे जिनका मो.नम्बर 7737634175 है। अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय एवं सचिव जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का दूरभाष नम्बर 0291- 2650519 है। सेन्टर में तीन पारियों में कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।

आदेश के तहत प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी राज्य स्तर पर संचालित इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर के दूरभाष नम्बर 0141-2227296 (टोल फ्री नम्बर 1070), 2227885, 2385776 एवं 0141-2385777 फैक्स नम्बर 0141-2227230, 2227603, संभागीय आयुक्त जोधपुर के नम्बर 0291-2650540, निदेशक भारत मौसम विभाग बुद्धसिंहपुरा सांगानेर जयपुर दूरभाष कार्यालय 0141-21737733, फैक्स नम्बर 0141-2793254, ई मेल- mcjaipur@redffimail.com एवं mcjaipur2007@yahoo.com  से तथा जिले में कार्यरत जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, चिकित्सा विभाग, रसद विभाग, पुलिस विभागों, उप खण्ड एवं तहसील कार्यालय से निरन्तर संपर्क में रहेंगे तथा जिले में घटित होने वाली प्रमुख घटनाओं की सूचना तत्काल रूप से अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय एवं सचिव जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को प्रस्तुत करेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026