Doordrishti News Logo

जिला कलक्टर ने फिजिकल कालेज में कार्यों का किया निरीक्षण

गुणवत्ता के साथ सभी कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश

जोधपुर,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने एयरफोर्स एरिया रातानाड़ा स्थित शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में होने वाले रिहैबिलिटेशन एण्ड हाई परफॉरमेशन सेंटर तथा 250 बेड की क्षमता वाले आवासीय छात्रावास भवन निर्माण के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया और इनसे संबंधित विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राजस्थान राज्य क्रीड़ा संस्थान, जोधपुर के संस्थापक निदेशक एलएस राणावत एवं आयुर्वेद विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार सीमा? कविया ने जिला कलक्टर को जानकारी दी कि इनका निर्माण अभी शुरू होना है तथा इसके लिए कार्यादेश जारी हो चुके हैं।
इस दौरान बताया गया कि रिहैबिलिटेशन एण्ड हाई परफॉरमेशन सेंटर के निर्माण कार्य के लिए कुल 10 करोड़ 56 लाख की राशि स्वीकृत हुई जिसमें 2 करोड़ की धनराशि भवन निर्माण के लिए तथा 8 करोड़ 56 लाख रुपए धनराशि उपकरणों के लिए स्वीकृत हैं।

district-collector-inspected-the-works-in-the-physical-college

इसी प्रकार ढाई सौ बैड के राजकीय आवासीय छात्रावास के लिए कुल 12 करोड़ 30 लाख रुपए स्वीकृत हैं।
जिला कलेक्टर ने इन भवनों में आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली और शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने पैरा खिलाड़ियों के लिए बनने वाले छात्रावास व आवश्यक उपकरणों के लिए तथा कॉलेज के छात्रों के लिए बनने वाले 200 बैड के छात्रावास एवं वर्तमान में बने हुए खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान त था आवश्यक उपकरणों के कार्यों आदि की डीपीआर बनाकर जल्दी से स्वीकृत कराने तथा इन कार्यो को आदर्श स्वरूप प्रदानलाल कुमार आदि उपस्थित थे।

नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्यों के लिए भवन का अवलोकन किया:

जिला कलक्टर ने महाविद्यालय में प्रशासनिक तथा अकादमी भवन के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्यो के लिए वर्तमान निर्मित भवन का अवलोकन भी किया और सभी कार्यों को बेहतर ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026