Doordrishti News Logo

जोधपुर, जेआईए द्वारा शुक्रवार सांय 4 बजे जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह के साथ उद्यमियों का सीधा संवाद कार्यक्रम एसोसिएशन संभागार में आयोजित किया जाएगा। जेआईए सचिव सीएस मंत्री ने बताया कि इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। रीको जोधपुर के वरिष्ठ क्षेत्रिय प्रबंधक संजय झा (नये औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं), रीको, बोरानाडा के वरिष्ठ क्षेत्रिय प्रबंधक विनीत गुप्ता (मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना), रीको लि. पाली के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीण कुमार गुप्ता (इंडस्ट्रीयल फ्रन्ट कॉरिडोर से संबंधित योजनाओं) एवं जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक एसएल पालीवाल (राज्य सरकार की औद्योगिक निवेश नीति) के बारे में प्रस्तुतीकरण देगें। इसके बाद जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह उद्यमियों के साथ जोधपुर के औद्योगिक विकास व समस्याओं के निराकरण हेतु उद्यमियों के साथ परिचर्चा करेगें।

Related posts: