जिला कलक्टर व पुुलिस आयुक्त ने शहर भ्रमण कर कानून व्यवस्था का लिया जायजा
15 थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था परखी
जोधपुर, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता व पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगोई ने बुधवार को प्रदेश में लगी धारा 144 व कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर शहर के 15 थाना क्षेत्रों का पुलिस अधिकारियों के साथ एक घंटे से अधिक समय तक राउण्ड लिया।
जिला कलक्टर व पुलिस आयुक्त ने पुलिस उपायुक्त वेस्ट वन्दिता राणा, पुलिस उपायुक्त ईस्ट भवन भूषण यादव, पुलिस उपायुक्त यातायात व मुख्यालय विनित बसंल,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) चैनसिंह महेचा,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व नाजिम अली,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम हरफूलसिंह,सहायक उपायुक्त(पूर्व) देरावरसिंह सोढा सहित 15 थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों के साथ शहर भ्रमण कर शहर की कानून व्यवस्था को परखा। शहर भ्रमण धंटाघर में सम्पन्न हुआ।

शहर में इन थानों क्षेंत्रों का किया दौरा
शहर भ्रमण के दौरान थाना नागौरी गेट,रातानाडा,सूरसागर,सदर बाजार, सदर कोतवाली,खाण्डा फलसा, प्रताप नगर, देवनगर, सरदारपुरा, प्रताप नगर सदर, उदयमंदिर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था परखी। जिला कलक्टर व पुलिस आयुक्त ने शांति स सौहार्द्ध बनाये रखने की अपील की।
इस मौके पर जिला कलक्टर व पुलिस आयुक्त ने मीडिया से बात करते हुए आमजन से शांति एवं सौहार्द्ध बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने व भड़काउ मैसेज डालने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि आमजन कानून व्यवस्था व शहर में बेहतर माहौल बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग कराएं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

