Doordrishti News Logo

कड़ाके की ठंड में बांटे कम्बल

ए टू जेड सेवा संस्थान का अभियान

जोधपुर/पीपाड़ शहर,कड़ाके की ठंड में बांटे कम्बल।पीपाड़ शहर की सामाजिक संस्था ए टू जेड सेवा संस्थान ने मित्र मंडल और जन सहयोग के साथ मिलकर सर्दी के मौसम में शीत लहर के दौरान गरीब,असहाय व जरूरत मंदों के लिए कंबल वितरण का अभियान शुरू किया।

इसे भी पढ़ें – रोडवेज बस से गई युवक की जान परिजन एमडीएम अस्पताल में हुए एकत्र

सोमवार सायंकाल पीपाड़ के नानण बाईपास चौराह जोधपुर रोड स्थित एक होटल में एक लघु कार्यक्रम के दौरान इस अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों जो वास्तविक गरीब,असहाय व जरुरतमंद लोग हैं उनके लिए कंबल वितरण अभियान शुरु किया गया।

संस्थान के संरक्षक मेहराम गहलोत ने बताया की प्रथम चरण में लगभग पांच सौ से ज्यादा कंबल वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। ज्यादा कंबल उन लोगों को दिए जायेंगें जिन्हे आवश्यकता है।

इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष अरविंद टाक ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम से संस्थान की तरफ से लगातार बेसहारा और मजबूर लोगों को ढूंढकर कंबल,गर्म कपड़े इत्यादि वितरित किए जा रहे हैं। हमारा मक़सद है कि इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच कर उनकी ज़रूरतों को पूरी की जाए।

संस्था के युवा समाज सेवी विनोद टाक ने बताया कि यह संस्थान
पिछले कई वर्षों से ज़रूरतमंद लोगों के लिए कार्य कर रही है। जिसमें पर्यावरण संरक्षण,शिक्षा,स्वास्थ, महिला सशक्तिकरण,गौ सेवा पर ख़ास तौर पर कार्य जारी है।

संस्थान के पदाधिकारी देवाराम जाँगिड ने बताया कि झुग्गी झोपड़ी इलाकों में बच्चों के लिए निःशुल्क बाल कटिंग शिविर,खेल सामग्री उपलब्ध करवाना,हर वर्ग की बच्चियों के लिए हफ्ते में एक दिन आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा संस्था की तरफ से महिलाओं और युवाओं में विभिन्न विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में संस्थान के रविन्द्र देवड़ा आरजे 54,रामकिशोर टाक,आदित्य कच्छावाह,वैंकटेश जांगिड़,महेंद्र पटेल,जितेंद्र सांखला,धनराज सेन, सुनील कच्छावाह,हिमांशु सोलंकी, प्रथम सोनी,सूरज सोनी मनीष गर्ग, विश्वास सोनी,उमेश,करण गहलोत, बबलू परिहार,महेंद्र सांखला सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

Related posts:

साथियों में विवाद होने पर की गई फायरिंग,एम्स में भर्ती घायल को नहीं आया होश

March 12, 2026

तीन दिवसीय चेटीचन्ड मेला 20 से पुलिस आयुक्त ने किया बैनर का विमोचन

March 12, 2026

वंदे भारत सहित सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के रखरखाव व प्रशिक्षण की सुविधा अब जोधपुर में

March 12, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया सौर ऊर्जा केंद्र का दौरा

March 12, 2026

बाइक चोरी प्रकरण का खुलासा दो चचेरे भाई गिरफ्तार

March 12, 2026

अवैध बजरी खनन और परिवहन करने वाला एक गिरफ्तार

March 12, 2026

बासनी औद्योगिक क्षेत्र के कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग

March 12, 2026

 अब सांस से होगी बीमारी की पहचान, इलेक्ट्रॉनिक नोज विकसित

March 12, 2026

महिला सशक्तीकरण हमारी सोच का हिस्सा बने- डॉ भंवरलाल

March 11, 2026