रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू

  • सुरक्षित सामान,आसान उपयोग
  • रेल यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

जोधपुर(डीडीन्यूज),रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू। उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए जोधपुर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू की है। यह पहल यात्रियों को उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

इसे भी पढ़ें – नवविवाहिता किसी और के साथ भाग गई

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस सुविधा के माध्यम से यात्री स्टेशन पर अपने सामान को सुरक्षित रूप से डिजिटल लॉकर में रख सकते हैं। लॉकर के उपयोग के लिए यात्री को अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा,जिसके माध्यम से वह लॉकर को सक्रिय कर सकेगा। इस प्रक्रिया में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है।

डिजिटल लॉकर की विशेषताएँ

तीन साइज़ – मीडियम,लार्ज,एक्स्ट्रा लार्ज
उपयोग की अवधि – 6 घंटे या 24 घंटे के लिए बुकिंग
सुरक्षित और यूज़र –फ्रेंडली इंटरफेस

कैसे करें उपयोग
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा ने बताया कि यात्री डिजिटल पैनल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करेंगे। फिर,एक बार रजिस्ट्रेशन (नाम और ईमेल आईडी सहित) पूरा करने के बाद,यात्री लॉकर का साइज़ चुन सकता है। इसके बाद पैनल पर प्रदर्शित QR कोड स्कैन कर पेमेंट करने पर लॉकर उपयोग के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

इस सुविधा से न केवल जोधपुर स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को सामान की सुरक्षा मिलेगी,बल्कि यह रेलवे द्वारा डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और सशक्त कदम है।

हार्दिक बधाई के विज्ञापनों में विशेष छूट चल रही है,इस का फायदा उठा कर आप भी यहां अपने,मित्रों, परिचितों,सगे-संबंधियों को बधाई दे सकते हैं। संपर्क:-9414135588

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026