जोधपुर, शहर के सूरसागर इलाके में एक महिला पर उसके ससुराल वालों ने हमला किया। महिला ने देवर देवरानी और सास के खिलाफ रिपोर्ट दी है। सूरसागर पुलिस ने बताया कि भूरिटया क्षेत्र में रहने वाली कमला पत्नी कन्हैयालाल मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने घर पर थी। तब उसका देवर, देवरानी और सास आए और देवरानी और सास ने उसको पकड़ कर उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। उसने बचाव का प्रयास किया तो सरिया साथ लेकर आए देवर ने उसके सिर पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस बारे में अब जांच आरंभ की है। महिला को अस्पताल में होश आने पर इनके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया।
यह भी पढ़ें –इलेक्ट्रीशियन की हत्या कर शव खेत की मेड पर नाली में डाली
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

