आपातकाल के 50वें वर्ष पर लोकतंत्र सेनानियों का होगा सम्मान

  • डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस में मनाएगी भाजपा

जोधपुर(डीडीन्यूज),आपातकाल के 50वें वर्ष पर लोकतंत्र सेनानियों का होगा सम्मान। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस व आपातकाल के काले अध्याय का 50वें वर्ष पर भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में मारवाड़ इंटरनेशनल ऑडिटोरियम, पॉलीटेक्नीक कॉलेज परिसर में जोधपुर संभाग के लोकतन्त्र सेनानियों का सम्मान किया जायेगा।
भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अतिविशिष्ठ अतिथि के रूप में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद व लोकतंत्र सैनानी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र गहलोत करेंगें एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप मेें केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,केके विश्नोई,विधायक देवेन्द्र जोशी,अतुल भंसाली एवं जेडीए के पूर्व चैयरमेन डॉ महेन्द्र सिंह राठौड़ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, लोकतंत्र सेनानी एवं पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

इसी प्रकार जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के निर्देशानुसार एम्स रोड स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की संरचना को लेकर कार्यक्रम संयोजक प्रतिपाल सिंह वालेचा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला महामंत्री मनीष पुरोहित, संजय चंदीरमानी,भंवरलाल दैया, नरेश सुराणा,पवन वैष्णव,गोविन्द गहलोत,अमित सिंघाटिया,हरिसिंह पंवार,पूजा सुराणा,अरविन्द पुरोहित,पंकज भाटी,सुरेश मेघवाल, भेरूदास वैष्णव,हेमंत जानयानी, कमलेश गोयल सहित मण्डल व मोर्चा के अध्यक्ष मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कार्यक्रम बूथ स्तर पर 6 जुलाई तक प्रत्येक बूथ पर आयोजित किया जाना है।

मुख्यमंत्री जोधपुर के साथ सौतेले व्यवहार का जवाब दें-बोराणा

भाजपा करेगी मुख्यमंत्री स्वागत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आगमन पर एयरपोर्ट पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed