मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर आएंगे

  • संभाग स्तरीय लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में लेंगे भाग
  • जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी
  • कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

जोधपुर(डीडीन्यूज),मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर आएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार 26 जून को एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आएंगे। इस दौरान वे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित संभाग स्तरीय लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। मुख्य मंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इसी क्रम में बुधवार को जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी,अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) सुरेंद्र पुरोहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अतुल भंसाली ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री एवं अतिथियों के आवागमन,बैठक,पार्किंग,पेयजल आदि व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री की उपस्थिति को जोधपुर के लिए गौरवपूर्ण बताया।

आपातकाल के 50वें वर्ष पर लोकतंत्र सेनानियों का होगा सम्मान

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने जोधपुर विकास प्राधिकरण,नगर निगम,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जिला परिषद सहित सभी संबंधित विभागों को आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026