बजरी डंपर के लिए मांगा टोल,लगिया व सरिया से हमला तीन जख्मी
जोधपुर,बजरी डंपर के लिए मांगा टोल,लगिया व सरिया से हमला,तीन जख्मी।शहर के निकट मथानिया स्थित किरम सरिया टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा बजरी डंपर चालकों से टोल मांगना भारी पड़ गया। फोन कर बुलाए गए कुछ लोगों ने टोल कर्मचारियों पर सरिया,लगिया से बुरी तरह पिटाई की। जिससे तीन लोग जख्मी हो गए। घायल टोलकर्मी की तरफ से नामजद के खिलाफ मथानिया थाने में मामला दर्ज कराया गया है। डंपरों में अवैध बजरी थी या नहीं फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। मथानिया पुलिस थाने में बड़ाबास ओसियां हाल किरमसरिया टोल प्लाजा पर कार्यरत जितेंद्र सिंह पुत्र भंवरसिंह ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 12 जुलाई को टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहा था। उसके साथ में विकास एवं छतरसिंह भी थे। तब दो बजरी से भरे डंपर वहां आए। जो टोल का रास्ता छोडक़र दूसरी सडक़ से जाने लगे। इस पर उन्हें रुकवाया गया। डंपर चालक राम स्वरूप को बगैर टोल चुकाए जाने का कहने पर उसने धमकाते हुए अपने दो मामा मालाराम और विशनलाल को बुलाया। यह लोग बोलेरो लेकर आए और लगिया सरिया से हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें- जिले की 15 तहसीलों में 51नए पटवार मण्डल सृजित
पीडि़त जितेंद्रसिंह के सिर पर गहरी चोट लगने के साथ अन्य टोलकर्मी विकास और छतर सिंह भी जख्मी हो गए। उन लोगों ने जैसे तैसे होटल और अन्य जगह भागकर जान बचाई। हमला करने वाले पीछे दौड़े और धमकाया कि इन्हीं गाडिय़ों से कुचल कर मार देंगे। मथानिया पुलिस ने बताया कि घटना में प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है। हमलावर हाथ नहीं लगे हैं।
न्यूज़ एप यहां क्लिक करके इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews