बुजुर्ग को फांसकर 20 लाख की मांग, 50 हजार व मोबाइल छीनने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

  • हनी ट्रेप प्रकरण
  • एक शख्स ने खुद को बताया था जोधपुर ग्रामीण का पुलिस कांस्टेबल

जोधपुर,बुजुर्ग को फांसकर 20 लाख की मांग, 50 हजार व मोबाइल छीनने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार। लूणी तहसील के फींच गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग को महिला ने हनी ट्रेप में फांस लिया। उसका मोबाइल और 50 हजार रुपए छीन लिए। इसमें जोधपुर ग्रामीण पुलिस का एक कांस्टेबल भी शामिल बताया जाता है जो खुद को ग्रामीण पुलिस का बता रहा है। पुलिस ने प्रकरण में जांच करते हुए अब दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस कांस्टेबल बताने वाले एक शख्स के बारे में पुलिस की तरफ से फिलहाल अनुसंधान किया जा रहा है। लूणी पुलिस ने बताया कि फींच गांव का रहने वाला 53 साल का एक व्यक्ति दो महिने पहले पावटा बस स्टेण्ड पर किसी काम से गया था। तब वहां एक महिला मिली जिसने खुद को निरमा बताया। तबीयत ठीक नहीं होने का कहकर बुजुर्ग को उसके घर नांदड़ी तक छोडऩे को कहा। इस पर बुजुर्ग उसे नांदड़ी छोडऩेे गया। बीच रास्ते में उस महिला ने बुजुर्ग के फोन नंबर भी लिए। बाद में वह रोजाना उनसे बात करने लगी। वह बुजुर्ग से मीठी- मीठी बातें करने लगी। महिला ने 13 अक्टूबर को फोन कर कहा कि उसके घर पर प्रोग्राम है और आना है। इस पर बुजुर्ग उससे मिलने मारवाड़ आईटीआई कॉलेज के पास गया। जहां से वह महिला उसे अपने घर पर लेकर गई। जहां रजामंदी से संबंध बनाए गए। बाद में अचानक से एक महिला आई और बोली कि दोनों की आपत्तिजनक फोटो वीडियो बना लिया है, केसबाजी और बदनामी से बचना है तो बीस लाख रुपए दे दो। बुजुर्ग का आरोप है कि उसका मोबाइल और 50 हजार रुपए छीन लिए। बाद में वह वहां से निकल गए। अभी 15 अक्टूबर को बुजुर्ग के पास में एक शख्स का फोन उसके रिश्तेदार के पास में आया और कहा कि वह ग्रामीण पुलिस लाइन का कांस्टेबल किसनाराम चौधरी बोल रहा है। मामला ले देकर निपटा देते है। इस पर बाद में बुजुर्ग को चौपासनी स्थित सेक्टर 1 पर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें – पात्र वंचित मतदाता 27 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे

जहां पर कार में निरमा,किसनाराम चौधरी एवं एक महिला संतोष नाम की शख्स भी थी। निरमा ने धमकाया कि हमारा तो काम ही यही है। कुड़ी थाने में जाकर पता कर लेना। लूणी पुलिस ने बताया कि हनी ट्रेप के इस केस में अब आरोपी महिलाएं मूलत: हिंगोली भोपालगढ़ हाल गुढा विश्रोईयान की निरमा एवं सुरपुरा भोपालगढ़ की संतोष को गिरफ्तार किया गया है। नाम एक अन्य आरोपी जो खुद को पुलिस कांस्टेबल बन कर धमका रहा था, इस बारे में पुलिस तस्दीक में जुटी है और उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews