Doordrishti News Logo

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों की पुन: काउंसलिंग की मांग

प्रमुख शासन सचिव स्कूल शिक्षा को सौंपा ज्ञापन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों की पुन: काउंसलिंग की मांग। शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापुराम चौधरी व अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रमुख शासन सचिव स्कूल शिक्षा राजेश यादव व संयुक्त सचिव महेंद्र कुमार खींची से मिलकर 2022 की तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक भर्ती के शेष रहे अभ्यर्थियों के स्थायीकरण व सत्र 2024-25 के पदोन्नत एक हजार वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों की पुन: काउंसलिंग करवाकर नियुक्ति देने की मांग की गई।

सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं के लिए 50 लाख स्वीकृत

शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि 2022 की भर्ती के शारीरिक शिक्षक स्थायीकरण व नियमिती करण नहीं होने के कारण आर्थिक व मानसिक पीड़ा झेल रहे है। शेष रहे अभ्यर्थियों के दस्तावेज जिनकी जांच हो चुकी है, उनका समय पर स्थायीकरण होना चाहिए।

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों को पदोन्नति उपरांत पुन: काउंसलिंग करवाई जाए ताकि विद्यालयों में विद्यार्थियों को वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक मिल सके। पूर्व में काउंसलिंग करवाई गई लेकिन पदस्थापन आदेश जारी नहीं किए गए और दर्शाई गई रिक्तियों को स्थानांतरण से भर दिया गया। ऐसे में शारीरिक शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। अत: शारीरिक शिक्षकों की पुन: काउंसलिंग करवाकर पद स्थापन आदेश जारी किए जाए। पदों की सभी रिक्तियां दर्शाई जाए।