Doordrishti News Logo

दिल्ली-बाड़मेर-दिल्ली ट्रेन का नाम मालाणी एक्सप्रेस किया

रेलवे बोर्ड ने जारी किए आदेश

जोधपुर, रेलवे बोर्ड ने एक आदेश जारी कर दिल्ली से चलकर बाड़मेर जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नाम मालाणी एक्सप्रेस कर दिया है।
मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि बोर्ड के पत्र के अनुसार गाड़ी संख्या 20484/20488 बाड़मेर-दिल्ली-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नामकरण तुरंत प्रभाव से मालाणी एक्सप्रेस किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि जैसलमेर-बाड़मेर से दिल्ली के बीच चलने वाली मालाणी एक्सप्रेस दो वर्ष पूर्व कोरोना काल में बंद हो गई थी। हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी के प्रयासों से एक बार फिर दिल्ली से बाड़मेर के बीच एक द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन शुरू की गई है जिसका नामकरण पूर्व में चलने वाली ट्रेन के अनुरूप मालाणी एक्सप्रेस किया गया है। गौरतलब है कि यह ट्रेन दिल्ली से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार तथा बाड़मेर से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को संचालित की जाती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026