होटल से ज्वैलरी बॉक्स चोरी का मामला,तीन होटल कर्मचारी गिरफ्तार, माल बरामद
जोधपुर, शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की एक होटल में शादी समारोह के बाद कमरे से ज्वैलरी बॉक्स चोरी करने के आरोप में होटल के तीन कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी के गहने जब्त किए हैं।
पुलिस ने बताया कि प्रतापनगर स्थित गुरों का तालाब निवासी शरबतमल भंडारी की पुत्री की शादी का आयोजन एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की एक होटल में था। 22 अप्रेल को होटल बुक की गई। 23 को शादी हो गई। 24 की सुबह तक कमरे खाली कर परिवार के लोग चले गए थे। घर जाने पर बेटी ने पिता शरबतमल से अपने गहने मांगे तब पता लगा कि गहने तो होटल के कमरे पर ही भूल आए हैं। गहने ज्वैलरी बॉक्स में होने के साथ एक थैली में डाले हुए थे। शरबतमल होटल पर आए गहनों के बारे में पता लगाया तो वे नहीं मिले।

इस पर होटल के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया। तब पता लगा कि होटल के तीन कर्मचारी जिनमें जयसिंह, छोटूराम व एक अन्य रूम पर सफाई करने आए थे। इस पर इन लोगों पर जेवर चोरी का संदेह जताया गया। पुलिस ने इस प्रकरण में ज्वैलरी बॉक्स चुराने के आरोप में होटल कर्मी माता का थान रामसागर चौराहा निवासी कुंदन पंवार, झालामंड स्थित नवदुर्गा कॉलोनी के जयसिंह चौहान एवं बिहार के आरा हाल व्यास कॉलोनी एयरपोर्ट रोड निवासी छोटूलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेजों की जांच के बाद यह लोग कमरे आते जाते नजर आए और बॉक्स का पता होने के बावजूद होटल प्रबंधन को जानकारी नहीं दी। तीनों से ज्वैलरी बॉक्स के साथ गहने बरामद किए गए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

