Doordrishti News Logo

माता का थान में दिनदहाड़े फायरिंग, दहशतगर्दी,खुला आतंक

बजरी माफिया और लीज होल्डरों के बीच विवाद

  • पिटाई से एक घायल
  • लोगों ने रोका रास्ता
  • रास्ते से निकलने की कोशिश में एक्स सर्विसमैन ने निकाली वैपन
  • लोगों ने की पिटाई
  • पुलिस ने बचाया

जोधपुर,शहर के माता का थान चौराहा में आज दहशतगर्दी देखने को मिली। दो पक्षों के विवाद में फायरिंग हुई। डंडों सरियों से पिटाई में एक युवक घायल हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों ने विरोध जताते हुए रास्ता जाम कर दिया। दहशत इतनी जबरदस्त रही कि आस पास के दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद तक करनी पड़ गई। खुलेआम दहशत बनी रही। मामला बजरी माफियाओं और लीज होल्डरों के बीच का होने का अंदेशा बना है। डंडों की गई पिटाई में एक युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिससे अभी पुलिस पड़ताल जारी है।

ये भी पढ़ें- दीवार पर बिजली केबल डालकर भागने वाला था पकड़ा गया

ईधर लोगों द्वारा रास्ता जाम किए जाने पर एक सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी और उनकी बेटी कार में सवार होकर जाने लगे। तब लोगों ने जाने से मना कर दिया। विवाद बढ़ते देख सेवानिवृत कर्मचारी ने अपने पास रखी वैपन को निकाल दिया। बाद में और विवाद बढऩे पर उन्हें कार से उतार कर लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। मौके आई माता का थान पुलिस के एएसआई नवीन कुमार ने अपनी जान को एक बार फिर से जोखिम में डालकर इस बुजुर्ग सेवानिवृत कर्मचारी को लोगों के चंगुल से पिटते हुए को छुड़ाया। अन्यथा लोग उनकी जान तक ले सकते थे। बाद में उन्हें गाड़ी में बिठाकर रवाना करने के साथ बेटी को भी सुरक्षित निकाला गया।

daylight-firing-terror-open-terror-in-mata-ka-than

पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि सुबह माता का थान चौराहा के पास में एक बजरी डंपर चालक ने वहां खड़ी स्कार्पियों पर टक्कर मारने के साथ हमला शुरू किया। यह दो पक्ष के लोगों का विवाद था। डंपर चालक ने स्कार्पियो का कई बार टक्कर मारने के साथ क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ युवकों ने मिलकर एक अन्य युवक ओमप्रकाश की डंडों से पिटाई की। एक पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई, मगर फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें- भरत नाट्यम से हुआ शास्त्रीय नृत्य समारोह नृत्यम का आगाज

जांच में सामने आया कि घायल हुए युवक ओमप्रकाश को गोली नहीं लगी है, उसकी डंडों से पिटाई किए जाने पर जांघ में चोट लगी है। उसे अस्पताल ले जाया गया। डीसीपी डॉ. दुहन ने बताया कि घटना को लेकर बाद में आस पास के लोगों ने रास्ता जाम कर दिया था। जिस पर उन्हें समझाइश कर शांत करवाया गया। जल्दी ही दहशत फैलाने वाले तत्वों को पकड़ लिया जाएगा, लोगों की जो मांगे है उन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

एक्स सर्विसमैन ने निकाली अपनी वैपन, लोगों ने पीटा

जानकारी के अनुसार माता का थान चौराहा पर हुई इस घटना के विरोध स्वरूप लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। इस बीच सरकारी नौकरी से सेवानिवृत एक बुजुर्ग अपनी बेटी को कार में लेकर निकलने का प्रयास करने लगे। तब विरोध जता रहे लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। इस कहासुनी के बीच में उन्होंने वैपन निकाल कर धमका दिया,जिससे लोग आक्रोशित हो गए और गाड़ी से बाहर निकाल कर पीटना शुरू कर दिया।

daylight-firing-terror-open-terror-in-mata-ka-than

एएसआई नवीन कुमार ने दिखाई हिम्मत

लोगों द्वारा एक्स सर्विसमैन के साथ पिटाई होते देख वहां मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी एएसआई नवीन कुमार भीड़ में घुस गए और उन्हेें जैसे तैसे लोगों की पिटाई से बचाते हुए बाहर सुरक्षित निकाल लाए। बाद में उन्हें अन्य गाड़ी में रवाना कर दिया गया। उनकी बेटी को भी कार में बाद में सुरक्षित भेजा गया।

क्षेत्रवासियों ने लगाया पुलिस पर आरोप

आस पास के लोगों ने रास्ता जाम करते हुए पुलिस पर आरोप लगाया कि रात 11 बजे से सुबह चार बजे के बीच में पुलिस के सामने ही बजरी के अवैध डंपर निकलते हैं, मगर पुलिस उन्हें नहीं रोकती है। कुछ दिनों पहले भी यहां पर घटना हुई थी। क्षेत्रीय पार्षद भैरूसिंह परिहार का कहना है कि यदि पुलिस ने अब कार्रवाई नहीं की तो गुरूवार को फिर से रास्ता जाम करने के साथ विरोध जताया जाएगा। पुलिस की शह पर ही अवैध बजरी डंपर निकलते हैं,मगर पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है। लोगों में आज हुई इस घटना को लेकर पूरी तरह रोष व्याप्त है।

मौके पर पड़ी मिली पिस्टल

दहशतगर्दी फैलाने वाले बाद में फरार हो गए। मौके पर एक पिस्टल को पुलिस ने जब्त किया है। जो वह भागते समय संभवत: छूट गई या गिर गई। यह सारा घटनाक्रम अवैध बजरी को लेकर चल रहा है। बजरी माफियाओं का खुला आतंक देखा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक बजरी ठेका लीज होल्डर ने बजरी के भावों में बढ़ोत्तरी कर दी है, जिसके चलते बजरी माफिया और ठेकेदारों के बीच विवाद बढ़ गया है। दोपहर तक किसी पक्ष ने पुलिस में रिपोर्ट नहीं दी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026