दलित का अपहरण कर जबरन पिलाई शराब, जलती सिगरेट से दागा
जोधपुर, शहर के निकट लूणी तहसील क्षेत्र के खारापुरोहितान में रहने वाले एक दलित युवक को चार पांच लोग अपहरण कर ले गए। उसे जंगल में ले जाकर मारपीट की और जबरन शराब पिलाने के साथ जलती सिगरेट से दागा गया। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर अपहरण एवं एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया। पीडि़त का मेडिकल करवाया गया है। अब आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
लूणी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि खारापुरोहितान के रहने वाले एक दलित युवक की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें आरोप लगाया कि गांव के रहने वाले महेंद्रराम, जालमसिंह,नाथूलाल आदि उसे बुलाने के बाद अपहरण कर अपने साथ लेकर गए। ओरण भूमि पर मारपीट की और फिर जबरन शराब पिलाई गई। आरोपियों ने उसे जलती सिगरेट से भी दाग दिया। थानाधिकारी ढाका ने बताया कि पीडि़त का मेडिकल करवाया गया है। उसकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अब एससी एसटी सैल के एसीपी मानाराम की तरफ से जांच की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

