Doordrishti News Logo

म्यूल खाते में साइबर ठगी के 1.33 लाख 538 रुपए

बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और तेलंगाना राज्यों में हुई ठगी का पैसा गया म्यूल खाते में

जोधपुर(डीडीन्यूज),म्यूल खाते में साइबर ठगी के 1.33 लाख 538 रुपए। युवक को अपने म्यूल खाते में साइबर ठगी का पैसा ट्रांसफर करवाना भारी पड़ गया। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने 1930 पर मिली शिकायतों के आधार पर आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत को सौंपी है।

युवक के खाते में ठगी का जो पैसा ट्रांसफर हुआ। वह महाराष्ट्र,बिहार, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के अलग- अलग जिलों में रहने वाले लोगों के खातों से ठगी का निकला। जो युवक के खाते में पहली लेयर में आया।

रातानाडा थानाधिाकारी दिनेश लखावत ने बताया कि 1930 पर अलग-अलग राज्यों से साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हुई। जिन खातों में रुपए ट्रांसफर हुए। उनकी जांच की गई। जिसमें सामने आया कि बनाड़ के डिगाड़ी कलां स्थित राजपूतों का बास निवासी बाबू सिंह पुत्र अर्जुन सिंह का एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित एसबीआई बैंक में आया हुआ है। इस खाते में अलग-अलग राज्यों में ठगी के करीब 1.33 लाख 538 रुपए ट्रांसफर हुए। जो रुपए होल्ड पर लगे हुए हैं। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026