Doordrishti News Logo

साइबर ठगी: कैशबैक का झांसा देकर 50 हजार खाते से पार

पुलिस ने होल्ड करवाए, पीड़ित को राहत

जोधपुर, शहर के मसूरिया स्थित बैंक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति को किसी ठग ने कैशबैक का झांसा देकर 50 हजार रूपए खाते से निकाल लिए। घटना 9 नवंबर की है। पुलिस को सूचना मिलने पर मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए पीड़ित के रूपयों को होल्ड करवा दिए। इस पर पीडि़त ने पुलिस का आभार प्रकट किया। देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि बैंक कॉलोनी मसूरिया के रहने वाले जगदीशचंद्र राजपुरोहित की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी।

इसमें बताया कि  वह पेटीएम बैंक का इस्तेमाल करता है। 9 नवंबर को किसी शख्स का फोन आया और कैशबैक की जानकारी दी। बाद में उसके खाते से 50 हजार रूपए पार हो गए। इसका पता अगले दिन यानी 10 नवंबर को चला। तब पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट हैडकांस्टेबल राजेश कुमार के सहयोग से साइबर पोर्टल पुलिस और नोडल अधिकारी के साथ बैंक से भी संपर्क साधा। अब पीडि़त के 50 हजार रूपए होल्ड करवा दिए गए हैं। जो प्रकिया के बाद खाते में लौट आएंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026