Doordrishti News Logo

जसवंत सागर बांध पर चली चादर उमड़ रही भीड़

जोधपुर,जसवंत सागर बांध पर चली चादर उमड़ रही भीड़। इस बार के मानसून सीजन में ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। इसके चलते प्रदेश के अलग अलग जिलों के बांध में भी पानी की अच्छी खासी आवक हुई। जोधपुर जिले के बिलाड़ा के जसवंत सागर बांध का गेज पूरा होने की वजह से बांध से पानी छलकने लगा है।

यह भी पढ़ें – 53वीं राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता 17 से

चादर चलने की वजह से यहां पर बड़ी संख्या में लोग आ गए हैं। इसके चलते मेले सा माहौल नजर आ रहा है। बांध की जल क्षमता 26.50 फिट है। इसके पूरा होने के बाद अब बांध छलकने लगा है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की टीम में भी मुस्तैद है। 2007 के बाद अब एक बार फिर से बांध पूरी तरह से भर चुका है।

इस बांध के पानी से भावी,हरियाडा, मालकोसनी,बड़ी कला,बड़ी खुर्द, गुजरावास,बाला,पिचियाक,लांबा सहित बिलाड़ा के आसपास के क्षेत्र में जमीन पर सिंचाई की जाती है। इस बांध का 1890 में निर्माण शुरू किया गया था करीब 10 साल बाद 1899 में यह बनकर तैयार हुआ। उस समय इसकी लागत 9 लाख 50 हजार आई थी।

इसकी भराव क्षमता 26.50 फिट है। बांध का कैचमेंट एरिया 3365 स्क्वेयर किलोमीटर है। इसकी लंबाई करीब 11.20 किलोमीटर है। आईएसबीएन से सिंचाई के लिए दो नहरें निकलती हैं। इसमें प्रथम पड़ासला नहर है। जिसकी लंबाई 24 किलोमीटर है। इसके अलावा दो छोटी नहर मालकोसनी 6.3 किलोमीटर और होसलपुर डेढ़ किलोमीटर निकलती है। दूसरी भावी नहर 7.60 किलोमीटर है।

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026