नेशनल ऐमरजेंसी लाईफ सपोर्ट कार्यक्रम के तहत सीपीआर वीक आयोजित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),केन्द्र सरकारके स्वास्थ्य योजना के तहत सम्पूर्ण स्वास्थ्य केन्द्र जोधपुर में नेशनल इमरजेंसी लाईफ सपोर्ट कार्यक्रम के तहत सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिसेसिटेशन) अवेयरनेश वीक 13 से 17 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है।
इसके अंतर्गत शुक्रवार को वरिष्ठ कार्डियोलोजिस्ट डॉ पवन शारड़ा ने सीपीआर पर व्याख्यान देते हुए कहा कि सीपीआर देने से पूर्व रोगी के गर्दन की पल्स (नस) जाँचे करनी चाहिए कि पल्स (नस) चल रही है कि नहीं,उसके बाद सीपीआर देना चाहिए। शारड़ा ने बताया कि रोगी की बेहोशी की स्थिति में छाती के स्टर्नम पर प्रति मिनट 100-120 दबाव देना चाहिए। उसके बाद जांच करें। मरीज की सांस लौट रही है कि नहीं। डॉ शारड़ा ने बताया कि सीपीआर के बाद मरीज अपनी जिन्दगी पूर्ण जी सकता है। आज सीपीआर का प्रेक्टिकल प्रदर्शन कर सभी को दिखाया गया।
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष जाखड़ की रिहाई पर मनाया जश्न
प्रभारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ आनन्दी कुमारी जोशी ने कहा कि पवन शारडा के इस व्याख्यान से लोगों में जागरूकता बढ़ती है जिससे मरीजों का जीवन सीपीआर से बच सकता है। इस अवसर पर डॉ नीतु,डॉ महेन्द्र एवं नर्सिंग स्टॉफ सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

