एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष जाखड़ की रिहाई पर मनाया जश्न
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष जाखड़ की रिहाई पर मनाया जश्न। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़,प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चौधरी और राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष किशोर चौधरी की जमानत होने पर एनएसयूआई जोधपुर कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉ बबलू सोलंकी के नेतृत्व में जेएनवीयू केंद्रीय कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
सोलंकी ने बताया 30 सितंबर को राजस्थान विश्वविद्यालय में आरएसएस के कार्यक्रम का लोकतांत्रिक तरीके से एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे। भाजपा और आरएसएस बदले की भावना से संगीन धारा लगाकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया।
ट्रेलर व स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत में चार व्यक्तियों की जिंदा जलने से मौत,एक घायल
पिछले 17 दिनों से सेंट्रल जेल में बंद एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य साथियों को आज राजस्थान हाईकोर्ट से ज़मानत मिली, यह सिर्फ़ ज़मानत नहीं यह लोकतंत्र की जीत और तानाशाही प्रवृत्तियों पर सत्य की विजय है। सोलंकी ने बताया राजस्थान हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भले ही भाजपा सरकार आरएसएस के दबाव में आकर युवाओं पर कितना भी अत्याचार कर ले,लेकिन न्यायपालिका स्वतंत्र है और उस पर किसी पार्टी या संगठन का दबाव नहीं चल सकता। विनोद जाखड़ और उनके साथियों ने इस पूरी लड़ाई में अद्भुत साहस,हिम्मत और लोकतांत्रिक विश्वास का परिचय दिया।
उन्होंने सरकार के दबाव और धमकियों के बावजूद डटकर संघर्ष किया और यह साबित किया कि सत्य को कैद नहीं किया जा सकता, न्याय को दबाया नहीं जा सकता।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जितेंद्र कड़ेला, छात्रनेता एमएल चौधरी, अभिजीत गाँधी,जितेन्द्र सियोल, आकाश बिश्नोई,राजू चौहान,भगीरथ देवासी,भूपेन्द्र भादू,लक्ष्य जांगिड़ आदि मौजूद थे।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

