एम्स ऋषिकेश में हुए खेलकूद में एसएन मेडिकल कालेज का शानदार प्रदर्शन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एम्स ऋषिकेश में हुए खेलकूद में एसएन मेडिकल कालेज का शानदार प्रदर्शन। एम्स ऋषिकेश में 8 से 12 अक्टूबर तक अखिल भारतीय स्तर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता पायरेक्सिया आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में देश के सभी मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थिओं ने भाग लिया। डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज में पायरेक्सिया स्टूडेंट रिप्रेजेंटेटिव महेश गढ़वाल एवं चिराग शर्मा के नेतृत्व में टीम का जबरदस्त प्रदर्शन रहा।
डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज की बास्केट बॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। टीम के कप्तान रचित बुडानिया के नेतृत्व में चिराग़,प्रियांशु और हार्दिक का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। क्रिकेट टीम ने ध्रुव सैनी (020 बैच)की कप्तानी में सिल्वर मेडल जीता। क्रिकेट में विकास मीणा,अनंत शर्मा का उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया।
नेशनल ऐमरजेंसी लाईफ सपोर्ट कार्यक्रम के तहत सीपीआर वीक आयोजित
इसी प्रकार आर्यन रावत (22 बैच) ने पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। विद्यार्थीयों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कॉलेज परिवार में खुशी की लहर है। कॉलेज प्राचार्य डॉ बीएस जोधा ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ.अनुराग सिंह अतिरिक्त प्रधानाचार्य प्रथम,डॉ. विहान चौधरी विभागाध्यक्ष बायो केमिस्ट्री व डॉ मनीष परिहार विभागाध्यक्ष फिजियोलॉजी भी उपस्थित थे।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

