दंपती पर 14 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दंपती पर 14 लाख की धोखाधड़ी का आरोप। एक व्यक्ति ने एक दंपती और उसके एक साथी के खिलाफ लोन दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर करीब 14 लाख की धोखाधड़ी करने का मुकदमा बासनी थाने में दर्ज कराया। पीडि़त ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए थाने में आरोपी महिला व दो अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मंदिर के पास एमडी बेचने की फिराक में घूम रहे युवक को पकड़ा
थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया राजसमंद जिले के नेनपुरिया और हाल सांगरिया क्षेत्र में रहने वाले लक्ष्मणलाल पुत्र नंदराम कीर ने पुलिस को बताया कि आरोपी जैना और नसीर व उनके एक साथी शिवलाल उर्फ शिवजी ने सांगरिया में भूखंड पर फर्जी दस्तावेज बनाकर 14.38 लाख रुपए हड़प लिए है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने पीडि़त को विश्वास में लेकर प्लॉट पर लोन होने और निर्माण कराने का झूठा झांसा दिया तथा गाढ़ी कमाई के लाखों रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
