देश का पहला वंदे भारत स्लीपर डिपो जोधपुर में
- 360 करोड़ से बनेगी भगत की कोठी में हाईटेक सुविधा
- रूस की टेक्नोलॉजी,जोधपुर में बनेगी
- भगत की कोठी में स्लीपर वंदे भारत का होगा मेंटेनेंस
- जून 2026 तक तैयार
- भगत की कोठी में 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का होगा इलाज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),देश का पहला वंदे भारत स्लीपर डिपो जोधपुर में। जल्द ही रातभर चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का घर जोधपुर बनेगा। भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर देश का पहला स्पेशल वंदे भारत स्लीपर मेंटेनेंस डिपो बन रहा है।
360 करोड़ का हाईटेक प्रोजेक्ट
यह डिपो टेक्नोलॉजी पार्टनर स्कीम के तहत बन रहा है। इसमें भारतीय रेलवे,RVNL और रूस की काईनेट रेलवे सॉल्यूशंस मिलकर काम कर रही हैं। काम दो फेज में होगा।
फेज-1: जून 2026 तक तैयार
लागत:-
167 करोड़ रुपए
क्या बनेगा:-
600 मीटर लंबा ट्रैक जो 24 कोच वाली पूरी ट्रेन को समा लेगा। 3 पिट लाइन वाला कवर्ड इंस्पेक्शन बे,ऑफिस,ट्रेनिंग सेंटर,स्टोर और ड्रॉप पिट टेबल।
फेज-2:195 करोड़ का विस्तार
क्या बनेगा:-
200 मीटर का बड़ा कवर्ड शेड, OHE वाली पिट लाइन,वर्कशॉप बे, पिट व्हील लेथ और स्पेशल टेस्टिंग लैब।
खास बात
55 करोड़ की लागत से सिम्युलेटर सुविधा भी आएगी। यहां हाईटेक उपकरणों पर ट्रेनिंग होगी। ह्वील लेथ सिस्टम से पहियों की सटीक जांच होगी।
जोधपुर को क्यों चुना
यह डिपो सिर्फ वंदे भारत स्लीपर ही नहीं,दूसरी ट्रेनों का भी मेंटेनेंस करेगा। रूसी टेक्नोलॉजी से लैस ये सेंटर सुरक्षा और सटीकता का नया बेंचमार्क सेट करेगा।
टेंडर जारी हो चुके हैं
जून 2026 तक पहला फेज शुरू होते ही जोधपुर वंदे भारत स्लीपर ऑपरेशन का बड़ा हब बन जाएगा।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

