जोधपुर, सिवांची गेट गड्ढ़ी स्थित एक फैक्ट्री के ताले तोड़क़र वहां से भारी मात्रा में कॉपर चोरी करने का मुकदमा फैक्ट्री मालिक ने प्रतापनगर थाने में दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में 11वीं रोड सरदारपुरा निवासी सुंदरदास सिंधी ने पुलिस को बताया कि गत 16 दिसंबर की रात्रि को अज्ञात नकबजनों ने सिवांची गेट गड्ढ़ी रोड स्थित उसकी फैक्ट्री सुंदर कोल सप्लायर्स के ताले तोड़क़र अन्दर रखा भारी मात्रा में कॉपर चुरा लिया। उधर पीपाड़ थाने में दी रिपोर्ट में पीपाड़ शहर निवासी मुन्नाराम माली ने पुलिस को बताया कि पीपाड़ शहर स्थित एक मंदिर के ताले दिन दहाड़े विनोद ने तोडक़र चोरी का प्रयास किया लेकिन मौके पर भक्तों के आ जाने से वो कामयाब नहीं हुआ। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ नकबजनी प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इधर बासनी थाने में दी रिपोर्ट में करणी नगर निवासी युवराज सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एम्स गया था जहां पर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

