एमडीएम अस्पताल में कूलर भेंट
अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित ने किया प्रेरित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएम अस्पताल में कूलर भेंट। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल के लेबर रूम में स्थित जन्म एवं मृत्यु शाखा काउंटर पर भामाशाह भल्लाराम लेगा ने भीषण गर्मी में स्टाफ व मरीजों के लिए कूलर भेंट किया।
प्रताप नगर अस्पताल में फायर सेफ्टी जागरूकता सेमिनार
अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित के कार्यकाल में लगातार भामाशाह अस्पताल में आगे आकर डोनेशन कर रहे हैं। अधीक्षक राजपुरोहित ने भामाशाह का आभार जताया। इस डोनेशन से मरीजों और स्टाफ को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
