प्रताप नगर अस्पताल में फायर सेफ्टी जागरूकता सेमिनार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रताप नगर अस्पताल में फायर सेफ्टी जागरूकता सेमिनार। प्रताप नगर जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी को लेकर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य अस्पताल स्टाफ,नर्सिंग कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों को आग की स्थिति में त्वरित व सुरक्षित कार्रवाई के प्रति प्रशिक्षित करना था।

इस दौरान नागरिक सुरक्षा के प्रशिक्षित फायरमैन द्वारा आग से बचाव एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रियंका सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने आग लगने के कारणों,उससे बचाव के उपायों तथा आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी।

सीवरेज के सही उपयोग पर समूह संवाद

सेमिनार में फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग,इमरजेंसी अलार्म सिस्टम,सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) योजना और मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के तरीकों पर भी प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन किया गया। इस अवसर पर सभी नर्सिंग स्टाफ चिकित्सक डॉ डीएस भाटी डॉ अभिषेक वल्लभ डॉ आशीष व्यास,डॉ दल्ला राम,नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक व्यास डॉ अंशु माथुर,डॉ दुर्गा चौधरी,डॉ सुशीला चौधरी,डॉ प्रियंका दवे,डॉ दुर्गेश भाटी उपस्थित थे।