पार्श्वनाथ जैन विद्यालय के चार छात्रों के 12वीं में चार 91% से ज्यादा अंक

जोधपुर/वरकाना(दूरदृष्टीन्यूज),पार्श्वनाथ जैन विद्यालय के चार छात्रों के 12वीं में चार 91% से ज्यादा अंक। पार्श्वनाथ जैन विद्यालय,वरकाना के छात्रों ने 12वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विज्ञान और वाणिज्य दोनों संकायों में चार विद्यार्थियों ने 91% से ज्यादा अंक अर्जित कर स्कूल का नाम रोशन किया।

एमडीएम अस्पताल में कूलर भेंट

इन छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञान-अंकित प्रदीप राजपुरोहित 92.2%, मोहम्मद हसन साजिद 92%

वाणिज्य-हितेश मदनलाल सुथार 92%, हिमेशकुमार विजयकुमार चौधरी 91.42%

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के साथ का नतीजा है। रिजल्ट आते ही पूरे वरकाना में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल परिवार ने सभी टॉपर्स को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।