Doordrishti News Logo

         जोधपुर, राजस्थान सरकार द्वारा चिकित्सा विभाग में कार्यरत संविदा ठेका प्लेसमेंट एजेंसी के मार्फत लगे कर्मियों की सूचना नहीं भेजने पर उम्मेद अस्पताल में लगे ठेकाकर्मियों ने प्रदर्शन किया और अपनी मांग का एक ज्ञापन प्रिंसिपल को सौंपा। दरअसल राज्य सरकार ने चिकित्सा विभाग में कार्यरत संविदा ठेका प्लेसमेंट एजेंसी के मार्फत लगे कर्मियों की सूचना  भेजने के लिए कहा था। इसके लिए उन्हें संविदा के माध्यम से नियुक्ति देने का भी कहा लेकिन डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से संबद्ध मथुरादास माथुर और महात्मा गांधी अस्पतालों में लगे संविदाकर्मियों की सूची तैयार कर ली गई लेकिन उम्मेद अस्पताल की तरफ से किसी तरह की सूचना सरकार को नहीं भेजी गई। इसकी जानकारी जब उम्मेद अस्पताल में लगे ठेकाकर्मियों को लगी तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने इसके विरोध में आज मेडिकल कॉलेज में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। साथ ही सूचना भिजवाने का एक ज्ञापन कॉलेज के प्रिंसपिल को सौंपा।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026