Doordrishti News Logo

जोधपुर, पानी की समस्या को लेकर बनाड़ में रहने वाले ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिला कलेक्टर के साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के नाम भी था।
ग्रामीणों ने बताया कि बनाड़ में पिछले लंबे समय से पेयजल किल्लत बनी हुई है। यहां बनाड़ और आसपास के क्षेत्रों में पानी नहीं आ रहा है। उन्हें महंगे दामों पर टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। ज्ञापन देने के दौरान राजेंद्र छबरवाल, गोविंद सियाग, भागीरथ नैण, अर्जुन गोदारा, सूरजाराम डारा, पूनमचंद विश्नोई, श्रवण मुंडेल, इंद्रसिंह, स्वरूपराम देवासी, भंवराराम चौधरी, भाकरराम गोदारा, ओमप्रकाश, जगदीश मेघवाल, पारस सुथार आदि मौजूद थे।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026