Doordrishti News Logo

निजी लाइब्रेरी संचालक पर चाकू से हमला, चार लाख लूट का आरोप

जोधपुर, शहर के सरदारपुरा बी रोड पर बुधवार की देर रात निजी लायब्रेरी संचालक पर चाकू से हमला कर चार लाख रूपए लूट लिए गए। आरोपियों की पुलिस ने पहचान की है। जिनकी अब तलाश की जा रही है। पुलिस ने लूट पर संशय जताया है, फिलहाल मामले में तफ्तीश की जा रही है। मामला साला बहनोई के बीच हल्की नोंकझोंक से शुरू हुआ था। बाद में दूसरी पार्टी के लोग गलतफहमी में आकर लडऩे लगे थे।

एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि सौरभ अग्रवाल निजी लायब्रेरी चलाता है। वह बुधवार की देर रात को अपने घर की तरफ बी रोड पर लौट रहा था। अग्रवाल मार्केट में ही उसकी लाइब्रेरी चलती है। रात को वह कार लेकर लौट रहा था तब घर से कुछ पहले ही साले से किसी बात को लेकर हल्का विवाद होने के साथ गाली गलौच हुई थी। इस बीच चार पांच युवकों का वहां से निकलना हुआ। पहले वे लोग चले गए, मगर फिर लौट कर आए गाली देने की बात पर विवाद करने लगे। युवक गलत फहमी में विवाद करने लगे। तब आरोपियों में एक ने चाकू से हमला कर दिया जो सौरभ अग्रवाल के पैर में लगा। सौरभ अग्रवाल ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वालों ने उसकी जेब में रखे चार लाख रूपए भी निकाल लिए। सरदारपुरा पुलिस ने घटना में मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। आरोपियों की पहचान की गई है, जिनकी अब तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026