Doordrishti News Logo

मरुधरा के अजेय योद्धा कर्नल श्याम सिंह भाटी का निधन अपूर्णीय क्षति

जोधपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री व जोधपुर के सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मां भारती के सपूत, मरुधरा के अजेय योद्धा कर्नल श्याम सिंह भाटी के निधन पर गहरा शोक किया और कहा कि कर्नल भाटी अब हमारे बीच नहीं रहे किंतु उनकी वीरता की गाथा उन्हें सदा हमारे बीच जीवित रखेंगी। करीब 80 वर्ष की आयु में मैनामती की प्रसिद्ध लड़ाई के हीरो कर्नल श्यामसिंह भाटी का गुरुवार देर रात निधन हो गया। जोधपुर के तापू गांव में साल 1941 में उनका जन्म हुआ था।

उनके पिता ठाकुर खेतसिंह भाटी जोधपुर रियासत की सरदार इन्फैंट्री में अफसर थे। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध में हिस्सा लिया था। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि जोधपुर के इस योद्धा ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान की टैंक ब्रिगेड से घिर जाने के बावजूद पोस्ट नहीं छोड़ी थी। ऐसे नायकों के बारे में जानकर गर्व से मस्तक ऊंचा हो जाता है कि वे हमारी धरती में जन्मे। कर्नल श्याम सिंह भाटी ओसियां तहसील के तापू गांव का नाम ऊंचा कर गए।

पूर्व महापौर टाक का निधन जोधपुर के लिए अपूरणीय क्षति
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर के पूर्व महापौर शिवलाल टाक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि पूर्व महापौर टाक का निधन जोधपुर के लिए अपूर्णीय क्षति है। जोधपुर के विकास में शिवलाल टाक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026