कलेक्टर ने एमजीएच मोर्चरी पहुंच कर बच्चों के परिजनों को बंधाया ढांढस
कालीबेरी खान में 4 बच्चों के डूबने का मामला
जोधपुर, मंगलवार को जोधपुर के काली बेरी खान में एकत्रित पानी में डूबने से 4 बच्चों की हुई मौत की घटना के बाद जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने महात्मा गाँधी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर बच्चों के परिवारजनों को ढांढस बंधाया तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि कालाबेरी खान में एकत्रित हुए पानी में नहाने के दौरान डूबने से 4 बच्चों की मृत्यु हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर तुरंत एमजीएच मोर्चरी पहुंचे, जहाँ बच्चों के परिवारजनों ने उन्हें बताया कि जब बच्चे सोमवार रात को घर नहीं पहुंचे तब परिजनों ने मंगलवार सुबह पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। जाँच के दौरान पुलिस ने एक खान मज़दूर से प्राप्त जानकारी के आधार पर कालबेरी खान में एकत्रित पानी से बच्चों के शव बरामद कर एमजीएच मोर्चरी पहुँचाया।
जिला कलेक्टर ने बच्चों के परिजनों को सहयता का आश्वासन दिया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलेक्टर के साथ एडीएम सिटी रामचंद्र गरवा भी थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

