Doordrishti News Logo

हत्या आरोपियों का मिला सुराग संदिग्ध को लिया हिरासत में

सांगरिया फायरिंग काण्ड

जोधपुर,हत्या आरोपियों का मिला सुराग संदिग्ध को लिया हिरासत में। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र सांगरिया में मंगलवार को हुई दिन दहाड़े युवक की हत्या के प्रकरण में पुलिस को सुराग हाथ लगा है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया है,जिनसे देर रात तक पूछताछ की जा रही थी।

यह भी पढ़ें – आईआईटी जोधपुर के अधिष्ठाता डॉ.आशुतोष का हृदयाघात से निधन

सुभाष को गोली मारने वाले दोनों बदमाश व अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमों ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। बासनी थानाधिकारी मोहम्मद सफीक खान ने बताया कि सुभाष के चाचा चैना राम ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।

चाचा ने जितेंद्र लेगा,पप्पाराम व नेमीचंद व दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। सुभाष की हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश को कारण माना जा रहा है। गौरतलब है कि 8 सितंबर मंगलवार को दोपहर को बासनी थाना क्षेत्र के सांगरिया फाटा क्षेत्र में सुभाष विश्नोई नाम के युवक से मिलने आए दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सुभाष को बदमाशों ने 6 गोली मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उसकी हत्या के पीछे जितेंद्र लेगा नाम के युवक द्वारा बदमाशों को सुपारी देकर हत्या का आरोप लगाया गया है। शूटर व साथी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि सुभाष पर गोली चलाने वाला और साथ में आया युवक जितेंद्र लेगा के मिलने वाले थे। पुलिस जितेंद्र लेगा को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026