बादलों ने रोका सूर्य का तेज,प्री मानसूनी बादल छाए,कई जगह रिमझिम

बादलों ने रोका सूर्य का तेज,प्री मानसूनी बादल छाए,कई जगह रिमझिम

बादलों ने रोका सूर्य का तेज,प्री मानसूनी बादल छाए,कई जगह रिमझिम

  • उमस बरकरार
  • अच्छी बारिश का इंतजार

जोधपुर, दक्षिण पश्चिम मानसून निर्धारित समयानुसार आगे बढ़ रहा है। गुजरात के कच्छ तक पहुंच कर प्री मानसूनी बादल राजस्थान में प्रवेश कर गए हैं। सोमवार सुबह राज्य के अधिकांश शहरों में बादल छाए रहे। शाम होते होते कई शहरों में बारिश हुई। कही हल्की तो कहीं बौछारें पड़ी। मौसम में ठंडक घल गई लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया।

परिस्थितियां अनुकूल रही तो जल्द की प्रदेश में मानसूनी बादल भी नजर आ जाएंगे। फिलहाल प्रदेश में प्री मानसून बारिश की शुरूआत हो गई है। प्रदेश में रविवार को प्री मानसून की बारिश ने कई जिलों को भिगोया। कई जिलों में अब भी भीषण गर्मी और उमस बनी हुई है। मारवाड़ में भी रविवार रात से ही बादलों का डेरा जमने लगा था। आज भी मारवाड़ पर प्री मानूसन के बादल छाए हुए हैं। बादलों के छाने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है मगर उमस बरकरार होने से लोगों अब अच्छी बारिश का इंतजार है।

मारवाड़ में रविवार को जहां पाली, जालोर के साथ जोधपुर के लूणी में धुंधाड़ा में बारिश हुई वहीं आज घने बादलों के छाने से शाम को कुछ मिनट के लिए शहर को भिगोया। अब लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है।
मौसम विभाग ने भी मारवाड़ के जालोर सिरोही,पाली, जैसलमेर, जोधपुर सहित 12 जिलों के अलर्ट जारी किया है। आगामी 24 घंटों में यहां पर आंधी के साथ बारिश हो सकती है। सोमवार को जोधपुर शहर में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई है। बादलों की ओट में सूर्यदेव के छिपने से गर्मी का असर काफी हद तक कम हुआ है, मगर उमस बनी रहने से लोगों को पसीने भी छूट रहे है। आज दोपहर में तापमान 36 डिग्री तक आ गया है, हवा में नमी की आद्रता बढऩे से बारिश के आसार बढ़ गए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts