स्कूली छात्रा से सहपाठी छात्र ने की ज्यादती, मेडिकल कराया
जोधपुर, जिले के एक थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा से उसके सहपाठी छात्र ने उसके साथ ज्यादती की। छात्रा ने अपनी मां के साथ उपास्थित होकर मामला दर्ज करवाया है। छात्र भी नाबालिग हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
पुलिस ने बताया कि 17 साल की किशोरी 11वीं कक्षा में अध्ययनरत है। वह एक कमरे पर रहती है। उसके कमरे पर उसके सहपाठी छात्र का आना जाना रहता है। दो दिन पहले ही छात्र ने उसके कमरे पर आकर ज्यादती की। छात्रा ने अपनी मां के साथ उपस्थित होकर अब थाने में मामला दर्ज करवाया है। छात्रा सरकारी स्कूल की बताई जाती है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता का सोमवार को मेडिकल करवाया गया। इस बारे में सहपाठी छात्र का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वह भी नाबालिग हो सकता है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

