Doordrishti News Logo

पाम संडे पर मसीही समाज ने निकाली शोभायात्रा

जोधपुर,रविवार को जोधपुर के सभी गिरजाघर में पाम संडे पर विशेष आराधना हुई। गिरिजाघरों को खजूर की डालियों से सजाया गया। सूली पर चढ़ाए जाने से पहले ईसा मसीह का यरूशलेम में प्रवेश करने पर लोगों ने महाराजा की तरह स्वागत किया था उस समय उनके पास सजावट के लिए कुछ विशेष नहीं था अतः उन्होंने खजूर की नर्म डालिया तथा पत्तों को मार्ग में बिछाकर तथा हाथों में लहरा कर स्वागत किया था इसलिए इस दिन को खजूर का रविवार कहा जाता है। तभी से यह परंपरा चली आ रही है मसीही लोग रविवार के साथ ही पवित्र सप्ताह में प्रवेश करेंगे।

इसे भी पढ़िए- आईसीआईसीआई बैंक कर्मियों पर कारोबारी के 24.90 लाख हड़पने का आरोप

इससे पहले उपवास के दिनों में घर- घर जाकर प्रार्थना की जा रही थी अब पूरे सप्ताह चर्च में प्रार्थना की जाएगी। पाम संडे के दिन से ही चर्च में प्रभु की आराधना भक्ति और गीतों का सिलसिला शुरू हो जाता है जो ईस्टर तक चलता है। पाम संडे से लेकर आगामी शुक्रवार को गुड फ्राइडे तथा रविवार को ईस्टर होता है। चर्च के प्रचार प्रसार प्रमुख नवीन पॉल तथा संजीव बहादुर ने बताया कि इस अवसर पर एक शोभायात्रा निकाली गई जिसमें ईसा मसीह के जीवन से संबंधित अनेकों झांकियां सजाई गई। जिसमें जोधपुर के गिरजाघरों के बच्चों तथा जवानों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा सेंट्रल मेथाडिस्ट चर्च से प्रारंभ होकर सी रोड,बी रोड,गोल बिल्डिंग से जालोरी गेट होते हुए एसएम चर्च में समापन हुआ।

यह भी देखें- शातिर वाहन चोर को पकड़ा, 33 स्थानों से चुराई गाड़ियां

शोभायात्रा में एसएम चर्च के रेव्ह क्रूस लॉयल, प्रयागराज से आए हुए रेव्ह अजीत फ्रांसिस,कोलकाता से आए हुए रेव्ह डा.जोएल पैट्रिक,रेव्ह पैट्रिक केरल जोसेफ,रेव्ह विक्रम मसीह रेव्ह मनीष राव तथा जोधपुर के अन्य गिरिजाघरों के धर्मगुरुओं ने भाग लिया। एसएम चर्च के रेव्ह जितेंद्र नाथ प्रवचन देने हेतु भोपाल गए हुए हैं। इस अवसर पर एसएम चर्च के सचिव डेनिस एलेग्जेंडर,कोषाध्यक्ष रॉबिंसन विलियम तथा सुशील हाबिल भी उपस्थित थे।

एप इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक कीजिए- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026