Doordrishti News Logo

62 प्रतिशत रेलकर्मियों के बच्चों को लग चुका टीका

जोधपुर, कोरोना के निरन्तर बढ़ते मामलों के मद्देनजर रेलकर्मचारियों के बच्चों के टीकाकरण कार्य में तेजी आई है। रेलवे अस्पताल ने इस मद में अब तक 62 प्रतिशत टीकाकरण कार्य पूरा कर लिया है।

जोधपुर मंडल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वासुदेवन ने बताया कि रेल कर्मचारियों के 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों का वैक्सीनेशन कार्य रेलवे क्लब में चल रहा है तथा सोमवार को एक ही दिन में 56 बच्चों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 1385 लाभार्थियों में से अब तक 854 लाभार्थी टीकाकरण करवा चुके हैं।

मंडल के भगत की कोठी ,वर्कशॉप,मेड़ता रोड़, बाड़मेर, समदड़ी व जैसलमेर रेलवे स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बच्चों का वैक्सीनेशन कार्य चल रहा है तथा इसे जल्द पूरा करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रिकॉशन डोज अभियान के तहत अब तक 138 हेल्थ वर्कर्स व आरपीएफ के 158 जवानों सहित 355 कार्मिकों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026