किशोर संप्रेषण गृह से स्कूल के लिए निकला बालक लापता
- दूसरे दिन भी नहीं चला पता
- छठी कक्षा में पढ़ता था
जोधपुर, शहर के मंडोर स्थित किशोर संप्रेषण गृह से स्कूल के लिए निकला बालक लापता हो गया। उसका आज दूसरे दिन भी पता नहीं लग पाया। पुलिस ने आस पास के काफी एरिया के साथ अन्य स्थानों पर भी तलाश की। लापता हुए बालक को लेकर संप्रेषण गृह के कार्मिक की तरफ से उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मंडोर थाने में दी गई।
थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि किशोर संप्रेषण गृह का एक बालक जो छठीं कक्षा में पढ़ता है वह शुक्रवार को मगरा की स्कूल गया था। छुट्टी में उसे लेने कार्मिक गया तो वह बालक नहीं मिला। इस पर संप्रेषण गृह के कार्मिक गजेंद्र सिंह की तरफ से उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी गई।
थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि बालक का शनिवार को भी पता नहीं चल पाया है। उसका कद तकरीबन साढ़े चार फीट है। रंग गेहूंआ है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

