मुख्यमंत्री जोधपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की एक दिवसीय जोधपुर यात्रा
जोधपुर,मुख्यमंत्री जोधपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार 24 जनवरी को एक दिवसीय जोधपुर यात्रा पर रहेंगे। निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनो में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भजनलाल शर्मा बुधवार 24 जनवरी को प्रातः 11.15 बजे जोधपुर आयेंगे तथा प्रातः 11.35 बजे लूणी तहसील स्थित बोरानाडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का अवलोकन करेंगे।
यह भी पढ़ें – गुणवत्ता युक्त शिक्षा हर बच्चे का अधिकार, शिक्षक इसे अपना लक्ष्य बनाएं-शासन सचिव
वे मध्याह्न 12.30 बजे माता का थान बासनी तम्बोलिया मण्डोर में स्वर्गीय ब्रह्म सिंह परिहार की मूर्ति का अनावरण करेंगे तथा दोपहर 1.10 रावण का चबूतरा में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 का उद्घाटन करेंगे।मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 1.45 बजे निर्मल गहलोत चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा स्थापित श्रीश्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर (रक्तशला) का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2.15 बजे वे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

