Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री के प्रथम बार जोधपुर आगमन पर होंगे कई कार्यक्रम

  • भाजपा जोधपुर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर
  • मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट पर करेंगे भव्य स्वागत
  • मुख्यमंत्री जोधपुर के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे

जोधपुर,मुख्यमंत्री के प्रथम बार जोधपुर आगमन पर होंगे कई कार्यक्रम। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने बताया की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 24 जनवरी को जोधपुर प्रवास के दौरान जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शरीक होंगे।
जिलाध्यक्ष सालेचा ने बताया कि भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार जोधपुर आ रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जोधपुर आगमन पर सुबह 10.30 बजे एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें – मोबाइल लुटेरा पकड़ा,एक दर्जन लूट की वारदातें खुली

सालेचा ने बताया कि मुख्यमंत्री शर्मा जोधपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से लूणी विधानसभा के बोरानाडा क्षेत्र में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप का अवलोकन करेंगे और वहा से मंडोर क्षेत्र में भाजपा नेता स्व. ब्रहम सिंह परिहार की मूर्ति अनावरण समारोह में भाग लेंगे तथा रावण चबूतरा मैदान में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। तत्पश्चात गांधी मैदान में आयोजित निर्मल गहलोत चेरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा स्थापित श्रीश्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर (रक्तशाला) के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वायुमार्ग से जयपुर प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मण्डल,मोर्चा,जनप्रतिनिधि,विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेताओं सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: