Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री ने की लोकसभा अध्यक्ष,केन्द्रीय उद्योग मंत्री एवं रेल मंत्री से भेंट

  • प्रदेश में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए बजटीय प्रावधान में वृद्धि पर आभार जताया
  • प्रदेश में औद्योगिक विकास की संभावनाओं के बारे में हुई चर्चा

जयपुर,मुख्यमंत्री ने की लोकसभा अध्यक्ष,केन्द्रीय उद्योग मंत्री एवं रेल मंत्री से भेंट। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें – आर्म्स एक्ट का सात महिने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री शर्मा ने गोयल से मुलाकात के दौरान प्रदेश में औद्योगिक विकास से जुड़ी संभावनाओं के बारे में चर्चा की। रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय अंतरिम बजट में राजस्थान में रेलवे सुविधाओं के विकास, आधुनिकीकरण,रेलवे लाइन दोहरी करण,आरओबी,आरयूबी सहित विभिन्न कार्यों के लिए पिछले बजट की तुलना में करीब साढ़े बारह प्रतिशत बढोतरी करते हुए 9714 करोड़ रुपए का प्रावधान करने के लिए उनका आभार प्रकट किया।
लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला से मुख्य मंत्री की यह शिष्टाचार भेंट थी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026