ट्रक में गुप्त चेम्बर से 498 पेटी अवैध शराब बरामद
अवैध मदिरा पर कार्यवाही
जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रक में गुप्त चेम्बर से 498 पेटी अवैध शराब बरामद। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्य की शराब की तस्करी,अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण,परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी,गश्त,रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए। पाली जिले में एक बड़ी कार्रवाई में ट्रक की जांच में 498 पेटी शराब फोर सेल इन पंजाब बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया।
पाली के सोजत में रविवार को आबकारी निरोधक की कार्रवाई में एक ट्रक की जांच करने पर उसमें पेपर रोल के नीचे बनाये हुए गुप्त चेम्बर में 498 पेटियां विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब फोर सेल इन पंजाब जब्त की गई। शराब की अनुमानित कीमत 45 लाख रूपए है,मौके से 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किया गया।
रेल कर्मियों की सजगता से जयपुर स्टेशन पर फर्जी UTS टिकट का मामला पकड़ा
दौसा में आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में 300 लीटर वाॅश नष्ट किया गया।धौलपुर में नेशनल हाईवे 123 पर वाहनों की सघन जांच की गई। अलवर में शीतल टोल पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इसी प्रकार प्रदेश के अन्य जिलों में भी निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है।
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न 76.44 प्रतिशत वोटिंग

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

