पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प
जोधपुर,पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प।पर्यावरण दिवस पर विश्नोई टाईगर्स वन्य एवं पर्यावरण संस्थान एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स जोधपुर की स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ टीम ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर खेजड़ी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हरे वृक्ष रक्षार्थ मां अमृता देवी विश्नोई सहित 363 पर्यावरण शहीदों के जयकारों के बीच फलदार एवं छांयादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें – राजीव गांधी लिफ्ट नहर में गिरने से युवक की मौत
पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण के साथ ही एम्स की स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ एकेडमिक हेड डाॅ पंकज भारद्वाज के निर्देशन में डॉक्टर्स की टीम ने भीषण गर्मी के चलते होने वाले हीट स्ट्रोक यानि आघात से बचाव एवं उसके उपचार हेतु स्वास्थ्य चर्चा भी की गई।
इस दौरान विश्नोई टाईगर फोर्स प्रदेशाध्यक्ष रामपाल भवाद,संस्था उपाध्यक्ष एवं PHN रामनिवास धोरू, CHC प्रभारी डाॅ रामनिवास बिश्नोई,पूर्व सरपंच मांगीलाल विश्नोई, घेवरराम गोदारा,एम्स एसपीएच टीम के डाॅ.गौतम मोहन,डाॅ बरखा,डाॅ कनिष्का,डाॅ मानवी,डाॅ अमनदीप,डाॅ कुलदीप,डाॅ धर्मेन्द्र,डाॅ आकांक्षा,डाॅ निशा माथुर,डाॅ आराधना,डाॅ दिव्यांगना, समाजसेवी सागर भादू, सुनील डारा, दिनेश भवाद आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

