जोधपुर जिला क्रिकेट संघ और फाल्कन क्लब अध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

जोधपुर जिला क्रिकेट संघ और फाल्कन क्लब अध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

  • पीडि़त ने कहा बिना जानकारी दिए फर्जी तरीके से कोषाध्यक्ष बनाया
  • दस्तावेजों का दुरूपयोग

जोधपुर, जोधपुर जिला क्रिकेट संघ एवं फाल्कन क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला देवनगर थाने में दर्ज करवाया गया है। पीडि़त ने क्लब में खुद को फर्जी तरीके से कोषाध्यक्ष बनाने एवं फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज करते हुए अब इसमें जांच आरंभ की है।

देवनगर पुलिस ने बताया कि मकान नंबर 76 देवनगर निवासी ललित सुराणा पुत्र जवाहर सुराणा की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उन्हें पता लगा कि जोधपुर जिला क्रिकेट संघ एवं फाल्कन क्लब में उन्हें कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि उन्हें पूर्व में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इसका पता लगने पर उन्होंने फाल्कन क्लब के अध्यक्ष चंद्रबाबू कल्ला से 27 जुलाई 21 को पत्र व्यवहार किया। मगर फिर भी कोई जानकारी उन्हें स्पष्ट तौर पर नहीं दी गई।

पीडि़त ने आरोप लगाया कि उन्हें बगैर जानकारी किए कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें फाल्कन क्लब के अध्यक्ष चंद्रबाबू कल्ला एवं जोधपुर क्रिकेट संघ के सचिव रामप्रकाश चौधरी ने मिलकर फर्जी दस्तावेजों को काम में लिया। उनका निर्वाचन भी अनैतिक तरीके एवं असंवैधानिक तरीके से किया गया। जो अराध की श्रेणी में आता है। इन लोगों ने मिली भगत कर उन्हें फर्जी तरीके से दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कोषाध्यक्ष बनाया है।

रिपोर्ट में आरोप है कि जोधपुर क्रिकेेट संघ के अन्य सदस्यों एवं खिलाडिय़ों के साथ आमजन के साथ भी धोखाधड़ी की है। इसमें अन्य सदस्यों के निर्वाचन में धांधली किए जाने की आशंका भी जताई है। देवनगर पुलिस ने घटना में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts