झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव। सिंधी समाज की आस्था एवं श्रद्धा का महापर्व वरुण अवतार भगवान झूले लाल का चालिहा महोत्सव- 2026 का शुभारंभ रविवार को प्राचीन झूलेलाल मंदिर,सोजती गेट में झण्डा रोहण के साथ हुआ।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

यह आयोजन झूलेलाल मंदिर विकास सोसायटी, बाबा नारूमल मंडली एवं अमरलाल मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष भगवान मुरझानी ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे,जबकि साध्वी नित्यमुक्ता ने झूलेलाल के भजनों से उनके मार्ग पर चलने की राह बताई

सचिव रामचंद्र चांदवानी ने बताया कि सायं 6:30 बजे गणेश पूजा के बाद झण्डारोहण के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया आगामी दिनों प्रतिदिन अमरकथा,अखा,पंजड़ाभजन,लोली, आरती,पल्लव,अरदास एवं प्रसादी का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। चालिहा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान झूलेलाल के दर्शन एवं पूजन करेंगे।

सिंधी समाज की समस्त पंचायत,सोसायटी,संस्था, ट्रस्ट के अध्यक्ष,पदाधिकारी, सेवादार,महिला मंडल,युवा संगठन व समाज बंधु सपरिवार इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभा रहे हैं

बाबा जयरामदास रंगवानी के सान्निध्य में बहिराणा साहिब होगा। भगवान झूलेलाल का चालिहा महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं,बल्कि सिंधी संस्कृति,आध्यात्मिक परम्परा,सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है।

Related posts:

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे

September 16, 2026